मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के सभी कर्मचारियों को मिलेगी 22 जनवरी की छुट्टी

20 Jan, 2024 12:03 AM | Saroj Kumar 192

आने वाले 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इससे ठीक पहले शुक्रवार को मुकेश अंबानी ने रिलायंस के सभी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को एलान किया कि देश में उसके सभी ऑफिस में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को छुट्टी रहेगी।
इससे पहले भारत के केंद्र सरकार ने भी 22 जनवरी को आधे दिन के लिए अपने सभी कार्यालय बंद रखने का ऐलान किया था। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में भी इस मौके पर आधे दिन की छुट्टी रहेगी। वहीं, सात राज्यों में अब तक इस दिन हाफ-डे रखने का ऐलान किया जा चुका है।

अन्य समाचार