आदिशक्ति की आराधना के बीच लोकतंत्र की साधना

मधेपुरा। प्रखंड की आठ पंचायतों में शुक्रवार को पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन होने की वजह से लोगों ने देवी के दूसरे स्वरूप की पूजा की। आदिशक्ति की आराधना के बीच लोकतंत्र लोकतंत्र की लोगों ने साधना की। सुबह निर्धारित समय सात बजे मतदान शुरू हुआ। कुछ केंद्रों पर ईवीएम की खराबी के कारण मतदान प्रारंभ होने में विलंब हुआ। ईवीएम की गड़बड़ी को ठीक करने के बाद मतदान शुरू करवाया गया। केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। साढ़े आठ बजे तक आसमान में बादल छाए रहने के कारण मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा लेकिन जैसे जैसे धूप तेज होती गई मत प्रतिशत कम होता गया। बूथों पर महिलाओं की लंबी लंबी कतार देखने को मिल रही थी। धूप चढ़ने के साथ यह गिरता गया। मतदान करने में महिलाएं अव्वल रही। बूथों पर महिलाओं की कतार बता रही थी, कि वे किसी भी हाल में अपना वोट देना चाहिए यह सोचकर आई थी। कड़ी धूप की इन्हें तनिक भी परवाह नहीं है। मतदान करने लगी लम्बी कतार व मतदान में हो देरी से कई लोग परेशान भी दिखे। पसीने लत-पथ बमबम ने कहा कि ग्यारह बजे मतदान केंद्र पर आया था। मतदान प्रक्रिया में देरी कारण तीन घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। परंतु जो समय लगे मतदान कर के ही काम पर जाउंगा। लोग मतदान करने के बाद अपनी तस्वीर भी इंटरनेट मीडिया पर खूब डाली लोग मतदान करने के बाद अपनी तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर रहे थे। प्रत्याशियों को भी तस्वीर भेज इस बात की गारंटी दे रहे कि उन्होंने उनके पक्ष में मतदान किया है। इन सबके बीच प्रशासनिक हलचल भी तेज रही। पुलिस की गश्ती लगातार जारी रही।


अन्य समाचार