यमुना की सफाई का वादा भूल गई सरकार

आगरा। यमुना सफाई का वादा सरकार भूल गई है। इसके लिए की घईं घोषणाओं पर आज तक अमल नहीं हो सका है।

एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर यमुना भक्तों ने सभा का आयोजन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को वादे व घोषणाएं याद दिलाईं। यमुना की सफाई व ताजमहल के डाउन स्ट्रीम में बांध बनवाने की मांग दोहराई। वहीं, रिवर कनेक्ट कैंपेन द्वारा चेंज डाट ओआरजी पर यमुना के पुनरुद्धार को की गई आनलाइन पिटीशन पर दुनियाभर से एक हजार से अधिक साइन हो चुके हैं। पहली बार डिजिटल प्लेटफार्म पर उठाए गए आगरा के मुद्दे को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
For Hindustan : हिन्दुस्तान ई-समाचार पत्र के लिए क्लिक करें epaper.livehindustan.com

अन्य समाचार