ग्राम रक्षा दल के लोगों ने निकाली जागरूकता रैली

अरवल : मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए गुरुवार को ग्राम रक्षा दल के सदस्यों द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली का शुभारंभ शहर स्थित गांधी मैदान से किया गया। रैली विभिन्न मार्गों से होता हुआ प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचा। जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति एवं दहेज उन्मूलन के समर्थन में लोगों को जागरूक कर रहे थे। मानव श्रृंखला को सफल बनाने के समर्थन में नारे लगाए गए। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए अपील की गई। रैली में शामिल ग्राम रक्षा दल के लोगों ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में इस मानव श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। समाज के हर तबके के लोगों का यह दायित्व बनता है कि वे लोग इसमें शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार