कोरोना लॉकडाउन के बीच सुनील ग्रोवर ने शेयर की मजेदार फोटो, बोले- समय बदल गया

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। उनकी कॉमेडी के लाखों लोग फैंस हैं। वह देश के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियंस में से एक हैं। वह गुटर गूं और द कपिल शर्मा शो जैसे कॉमेडी शो के हिस्सा रहे हैं। उनके फिल्म प्रोजेक्ट्स भारत और गब्बर भी वापस आ गए हैं।

कॉमेडियन-एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर फोटोज साझा करते रहते हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसी तरह जब अभी कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है तो सुनील ग्रोवर ने इसपर भी एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखी है। सुनील ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि समय बदल गया है।
ट्विटर पर शेयर की गई फोटो में सुनील ग्रोवर मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर को क्रेडिट देते हुए कैप्शन दिया है, 'समय बदल गया।' सुनील की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
Times have changed @avigowariker pic.twitter.com/vNzmCOKKEM
ऋषि कपूर ने माना उनके और बेटे रणबीर कपूर के रिश्ते हो गए थे खराब, दिया यह बयान
मालूम हो कि कोरोना वायरस के चलते देशभर में लोग अपने बचाव के लिए मास्क का उपयोग कर रहे हैं। कोरोना ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है। इससे भारत में एक हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और दुनियाभर में संक्रमित लोगों की संख्या सात लाख से ज्यादा हो चुकी है।
For Hindustan : हिन्दुस्तान ई-समाचार पत्र के लिए क्लिक करें epaper.livehindustan.com

अन्य समाचार