भेल्दी में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, बच्ची को किया घायल

संसू, भेल्दी: अमनौर प्रखंड के संदलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह भटककर आए एक तेंदुए के कारण हड़कंप मच गया। उसने एक बच्ची को जख्मी कर दिया। इस क्रम में एक युवक व बच्ची ने तेंदुए को देखा। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

कोरेया साईं टोला का इश्फाक नाम का एक युवक संदलपुर स्कूल के समीप से लौट रहा था। रास्ते में नहर के पास के झाड़ियों में कुछ आवाज सुनाई पड़ी। वहां गया तो अचानक तेंदुए ने झपट्टा मारा। झाड़ी होने के कारण युवक तो बच गया मगर उसका गमछा जानवर के पंजे में फस गया। वह शोर मचाते हुए भागा। कई गांव के लोग जुट गए। इस बीच तेंदुआ स्कूल में चला चला गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह पास के मक्के में खेत की तरफ बढ़ा। खेत में मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा कर रही कोरेया गांव के हाकिम भगत की पुत्री नीलम कुमारी पर उसने हमला बोल दिया। नागेश्वर चौहान, अनिल कुमार यादव, पवन भगत, राकेश सिंह, राजू सिंह, रजनीश सिंह, विपुल सिंह, रिपुल सिंह, रामबाबू सिंह, अरुण सिंह, अजय सिंह, सुदर्शन सिंह, अशोक सिंह आदि ने बच्ची को बचाया। जख्मी बच्ची को कोरेया स्थित एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भेल्दी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने अपनी पुलिस की टीम के साथ मोर्चा संभाला। ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों ढोल बजाकर पास के मक्के के खेत में ग्रामीणों के साथ काफी खोजबीन की। मगर जानवर का पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान कुछ जानवरों के पैर के निशान मिले जिसे थानाध्यक्ष ने अपने कैमरे में कैद कर इसकी सूचना वरीय अधिकारियों की दी। उन्होंने इश्फाक से भी पूछताछ की। बीडीओ बिभु विवेक, सीओ सुशील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर चौहान आदि मौके पर थे।
अग्नि प्रभावित परिवारों को 24 घंटे में मिलेगी सहायता : डीएम यह भी पढ़ें
वर्जन
पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की गई है। पंजे के निशान को गहनता से जांच की गई है। कुछ निशान मिले हैं। उसकी तस्वीर बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व भेजी गई है। बच्ची के शरीर पर जो जख्म है वह किसी जंगली जानवर के ही निशान है। प्रथम ²ष्टया में जंगली बिल्ली का हमला भी सकता है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
लक्ष्येन्द्र पंडित
डीएफओ सारण
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार