लॉकडाउन में वसूले 3.5 लाख जुर्माना

संवाद सहयोगी, किशनगंज: लॉकडाउन का उल्लंघन कर घर से बाहर निकलने वालों से टाउन थाना की पुलिस कड़ाई से निपट रही है। गत 24 मार्च को लॉकडाउन प्रारंभ होने के बाद से अबतक कुल 369 वाहनों से तीन लाख 45 हजार छह सौ रुपये जुर्माना वसूले गए हैं। इसमें 13 चार पहिया वाहनों के अलावा 18 ऑटो, 332 दो पहिया व सात अन्य वाहन शामिल हैं। थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लॉकडाउन थ्री को सफल बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अलग अलग टीम का भी गठन किया है। जो शहर में प्रवेश मार्ग और मुख्य बाजारों में वाहनों की जांच कर कार्रवाई करेंगे। बिना अनुमति के चलने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अभिभावक सचेत हो जाएं, जिनके बच्चे सड़क पर बाइक लेकर बेधड़क निकलते हैं। पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसीलिए घर पर रहें सुरक्षित रहें।

शर्तो के साथ आज से खुलेंगी दुकानें यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार