बैंडबाजा ना बराती, लॉकडाउन का पालन कर हुई शादी

गोपालगंज : शादी समारोह की अपनी एक अलग रौनक होती है। भव्य सजावट, बैंडबाजा की धुन पर नाचते बराती, भव्य लाइटिग, तरह तरह के व्यंजन व सैकड़ों लोगों की भीड़। लेकिन लॉकडाउन ने शादी समारोह के इन तरीकों को बदल दिया है। अब सादी के साथ शादियां हो रही हैं। बरौली प्रखंड के नेउरी गांव में भी एक आदर्श विवाह देखने को मिला। इस शादी समारोह में न बैंड बजा और ना ही बराती आए। लड़के व लड़की पक्ष के गिने चुने लोगों की मौजूदगी में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए युवक व युवती साथ फेरा लेकर एक दूजे के हो गए। विवाह की रस्त के दौरान भी युवती, युवती, पंडित तथा घर के गिने चुने सदस्य मास्क पहने रहे। विदाई के समय भी शारीरिक दूरी का पालन किया गया। कार में बस चालक व पिछले सीट पर नवदंपती ही बैठे।

प्रेमिका को झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पीटा यह भी पढ़ें
बताया जाता है कि नेउरी गांव निवासी श्रीभगवान यादव की पुत्री अन्नु की शादी बरौली के चौबे टोला निवासी ओसिहर यादव के पुत्र अभिषेक से तय हुई। इसी बीच लॉकडाउन लागू हो गया। अब लड़की लड़के पक्ष के लोगों के सामने दो ही रास्ता बचा। या तो शादी की तिथि आगे बढ़ाई जाए या सादी से शादी समारोह आयोजित किया जाए। दोनों पक्ष ने लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। इस निर्णय के बाद निर्धारित तिथि सोमवार की शाम दूल्हा के साथ गिने चुने परिवार के सदस्य व रिश्तेदार नेउरी गांव पहुंचे। न बैंडबाजा की व्यवस्था की गई और ना ही बराती आए। टेंट , खाना बनाने वाले कारीगर, डीजे , जेनरेटर, और ना ही घर को सजावट की गई। बराती के रूप में दूल्हे के परिवार के चार लोग शामिल थे। वहीं लड़की पक्ष से घर के सदस्य ही शामिल रहे। किसी रिश्तेदार को नहीं बुलाया गया। शादी के सारे कार्यक्रम में वर वधू तथा परिजन मास्क लगाए रहे। शादी की रस्म भी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूरा किया गया। विदाई के दौरान भी शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार