प्रशासन आंख मूंदे बैठा, सब्जी मंडी में भीड़

जहानाबाद : जहानाबाद में प्रशासन आंख मूंद सब्जी मंडी में टहल रहा है। सड़क पर बाइक वालों को मुर्गा बनाने के सिवा कोई चौकसी नहीं रह गई। आवश्यक सेवाओं वाले जगहों पर तो कोरोना संक्रमण का कोई खौफ ही नहीं दिख रहा है।

सरकारी दफ्तरों में खुद को बचाव के लिए फाइल खोलने के पहले सैनिटाइजर हाथों में लगा रहे हैं लेकिन नागरिकों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। अपने काम को लेकर पहुंच रहे गांव-गिरांव के लोगों को भी सैेनिटाइज कराना जरुरी समझ रहे हैं। कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर ही सैनिटाइज के साथ चपरासी मुश्तैद दिख रहे हैं। हालांकि अधिकांश कार्यालयों में तो अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बाहर में मौजूद आदेशपाल आम आवाम तथा अधिकारी के बीच समन्वय स्थापित कर काम के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। अधिक जरुरी होने पर ही लोगों को अंदर आने की अनुमति प्रदान की जा रही है। बिजली विभाग के कर्मी शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए मीटर रिडिग का कार्य भी आरंभ कर दिए हैं। हालांकि सब्जी की खरीददारी में शारीरिक दूरी का ख्याल रखे जाने का पाठ तो पढ़ाया जाता है लेकिन अब भी लोगों द्वारा इसका ख्याल नहीं किया जाता है। हालांकि कई जगहों पर पुलिस द्वारा उनलोगों को दंडित भी किया जाता है। हालांकि दोपहर होने के पहले से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे उसपर क्रिकेट खेलते हैं। वहीं पुलिस के जवान परिवार का परवाह किए वगैर अपनी ड्यूटी बजा रहे हैं। समय से पूर्व प्रतिनियुक्त स्थल पर तैनात होकर लोगों की सेवा में मुश्तैद हो जा रहे हैं। वाहन चालक इससे बचने के लिए कुछ अलग रास्ता तो जरुर ढूंढ ले रहे हैं लेकिन उससे कोई उनलोगों को फायदा नहीं पहुंच रहा है। वरीय अधिकारी ड्यूटी में तैनात कर्मियों से अद्यतन रिपोर्ट ले रहे हैं। जरुरत के अनुसार अधिकारी भी भीड़ भाड़ वाले जगहों का निरीक्षण करना नहीं भूल रहे हैं। अधिकारी के पहुंचते ही अनावश्यक कार्य को लेकर विचरण करने वालों में भय पैदा हो जा रहा है। वे लोग पुलिस की नजर ओझल होते ही पतली गली से निकलना ही मुनासिब समझ रहे हैं।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार