भभुआ नगर में दो वर्षीय बच्चा मिला कोरोना का पॉजिटिव

जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इससे जिले के लोगों में डर बढ़ता ही जा रहा है। अभी सोमवार को चैनपुर प्रखंड में दो पॉजिटिव मरीज मिले। फिर मंगलवार को एक नया पॉजिटिव मरीज मिल गया। जो भभुआ नगर का रहने वाला हैं और उसकी उम्र दो वर्ष है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. अरूण कुमार तिवारी ने की। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 43 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें एक नया और दूसरा पूर्व के पॉजिटिव की जांच में पुन: पाजिटिव पाया गया। इससे अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 31 हो गई। डीडीसी सह नोडल पदाधिकारी केपी गुप्ता ने बताया कि कैमूर जिले में मिले पॉजिटिव मरीजों में से 17 लोगों की तीसरी बार जांच कराई गई। जिसमें 16 लोग निगेटिव पाए गए। मात्र एक पॉजिटिव मरीज मिला। उन्होंने कहा कि 16 निगेटिव हुए मरीजों को क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त उन्हें होम क्वारंटाइन रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 15 लोग अभी भी पॉजिटिव है। जिसमें नौ लोग गया में व छह लोग कैमूर जिले में है।

पुरानी रंजिश से दो पक्षों में मारपीट सात घायल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार