भगवानपुर के क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए हैं 21 प्रवासी

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में किए गए लॉकडाउन  के दौरान सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों में फंसे  लोगों को उनके घर पहुंचा रही है। कई लोग स्वयं ही विभिन्न साधन से घर आ रहे हैं। प्रखंड में प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। अब तक भगवानपुर में 21 प्रवासी आए हैं। इसमें अधिकांश प्रवासी साइकिल, पैदल या अन्य किसी तरह से पहुंचे हैं। जिन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है। बता दें कि भगवानपुर में कुल  आठ क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। जिसमें छह सौ बेड की व्यवस्था है। लेकिन अभी तक सिर्फ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 21 प्रवासी क्वारंटाइन है। जिन्हें आवश्यक समान उपलब्ध कराए गए हैं। इस संबंध में सीओ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर आने वाले सभी  लोगों की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो बाहर से आए उन्हें क्वारंटाइन सेंटर पहुंचाने में घर के लोग भी मदद करें। उन्हें छिपाए नहीं। यदि बाद में पता चला तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

15 जुलाई तक वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम का लाभ ले सकेंगे व्यवसायी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार