नियोजित शिक्षकों के आत्म सम्मान को लगी ठेस

आरा। शिक्षक संघ की हड़ताल समाप्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटू ने शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के आगे नतमस्तक होकर हड़ताल को समाप्त करा दिया गया। उन्होंने 78 दिनों के आन्दोलन को 78 सेकेंड में समाप्त कर दिया। श्री मंटू ने कहा कि इस आन्दोलन में 68 शिक्षकों ने अपनी आहूति दी थी, लेकिन वैसे शिक्षकों के साथ ही साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों के आत्म सम्मान को तार-तार करते हुए सरकार से समन्वय समिति के संयोजक व्रजनन्दन शर्मा ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए मिनटों की वार्ता में समाप्त कर दिया। शिक्षक इस बडे़ आन्दोलन की इस तरह से खात्मा होते देख मायूस और आक्रोशित दोनों हैं।जिलाध्यक्ष श्री मंटू ने कहा कि आने वाले विधानपरिषद एवं विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी पार्टी का जमकर विरोध किया जाएगा।

रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार