सीआरपीएफ जवान का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम



रोहतास। थाना क्षेत्र के घुसियां कला में बुधवार को सीआरपीएफ जवान अमित कुमार का शव पहुंचा। शव पहुंचते ही उसके धर में कोहराम मच गया। जवान के माता पिता फफक-फफककर रोने लगे। पूरा माहौल गमगीन हो गया।
घुसियां कला निवासी हरिवंश सिंह का पुत्र अमित कुमार तिनसुकिया (पश्चिम बंगाल) में पदस्थापित था। वहीं ड्यूटी के दौरान उसने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली थी। इसी साल उसकी शादी होने वाली थी। अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं, जिसमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी छोटी है। घुसियां कला निवासी उमेश कुशवाहा ने बताया कि सीआरपीएफ जवान का शव उसके घर पहुंच गया है और देर शाम उसकी अंत्येष्टि होगी। इस घटना से ग्रामीण काफी दु:खी हैं। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि अपने माता पिता के बुढ़ापे का इकलौता सहारा अमित ने ऐसा क्यों किया।
मुंबई से पहुंचे 29 लोगों को किया गया क्वारंटाइन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार