कैमूर में फिर मिला कोरोना का पॉजिटिव, संख्या हुई 32

कैमूर जिले में बुधवार को फिर एक कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिला है। जिससे कैमूर जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 32 हो गई है। बुधवार को 17 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 16 निगेटिव व एक पॉजिटिव पाया गया है। जो 23 वर्षीय युवक भभुआ नगर का है। इसकी पुष्टि सीएस डॉ. अरूण कुमार तिवारी ने की। बता दें कि बीते तीन दिनों से कैमूर जिले में प्रतिदिन मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को दो, मंगलवार को एक नया और एक पुराना व्यक्ति ही पॉजिटिव मिला। बुधवार को भी एक मरीज मिला। इसके पूर्व 27 लोग पॉजिटिव मिले थे। इस तरह जिले में कुल 32 पॉजिटिव हो गए हैं। लेकिन सुखद बात यह है कि कैमूर जिले में 16 संक्रमित की जांच होने पर निगेटिव पाया गया है। जिन्हें घर भी भेज दिया गया है।

छापेमारी में शराब के साथ दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार