1136 लोग रखे गए क्वारंटाइन सेंटर में, आठ स्वस्थ होकर लौटे

बेगूसराय। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 13 है। परंतु यहां सकारात्मक तथ्य यह है कि 13 संक्रमितों में से आठ संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शेष पांच संक्रमित व्यक्तियों का इलाज अभी जारी है। डीएम अरविद कुमार वर्मा ने उम्मीद जताया कि शेष पांच व्यक्ति भी शीघ्र स्वस्थ होकर समान्य जीवन में लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 35 व्यक्तियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रख कर उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 90 व्यक्तियों को स्कूल क्वारंटाइन में तथा 1046 व्यक्तियों को बीस प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में आवासित कर उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। जानकारी दी कि ज्ञान भारती स्कूल, बस स्टैंड बेगूसराय, सामुदायिक भवन बाघा एवं मध्य विद्यालय बलिया में संचलित आपदा राहत केंद्रों में करीब 14 हजार पांच सौ जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं आवासन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे बेगूसराय के 275 लोगों द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में जिले में गठित प्रवासी मजदूर सहायता कोषांग द्वारा समस्याओं का निवारण किया गया है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार