खोदावंदपुर में एक सेंटर में 30 व्यक्ति किए गए हैं क्वारंटाइन

बेगूसराय । प्रवासी मजदूरों के आवासन के लिए प्रखंड में नौ क्वारंटाइन सेंटर प्रशासन ने तैयार किया है। बावजूद इसके वर्तमान में मध्य विद्यालय तारा बरियारपुर स्थित एक मात्र क्वारंटाइन सेंटर सक्रिय है, जहां सौ लोगों के आवासन की यहां व्यवस्था की गई है। मंगलवार तक यहां कुल 30 लोग क्वारंटाइन किए गए है। बरियारपुर पूर्वी निवासी नंद किशोर साह ने बताया कि हम अभी-अभी दो मई को यहां आए हैं। हमें सीओ साहब द्वारा साबुन, मास्क दिया गया है। हमें 24 घंटा में दो बार खाना दिया जाता है। दिन के लगभग एक बजे चावल, दाल- सब्जी एवं रात के लगभग आठ बजे रोटी- सब्जी खिलाया जाता है। यहां सब कुछ तो ठीक है लेकिन शाम में मच्छर बहुत परेशान करता है। बरियारपुर पश्चिमी के विनोद पासवान ने बताया कि हम तीन मई को यहां आए है। चलकी के जितेंद्र साह, दौलतपुर के वीरेन्द्र महतो, चकवा के उपेंद्र महतो सहित कई अन्य ने बताया कि सुबह में चाय-नाश्ता नहीं मिलने से काफी कठिनाई हो रही है। हमलोगों को चाय- नाश्ता की आदत है। जिला प्रशासन ने लूंगी, बर्तन, आइना, कंघी दिया है। बाबू तनी मच्छर मारने वाला अगरबत्ती,और मच्छर दानी की भी व्यवस्था हो जाती तो किसी तरह 14 दिन काट लेते।

1136 लोग रखे गए क्वारंटाइन सेंटर में, आठ स्वस्थ होकर लौटे यह भी पढ़ें
कहते हैं अधिकारी-
सुबोध कुमार, सीओ, खोदावंदपुर ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटर में आपदा प्रबंधन मद से आवासित लोगों के हर सुख-सुविधा का ख्याल रखा गया है। मानक के अनुसार सबों को खाना एवं आवश्यक दैनिक उपयोग के लिए किट भी दिया गया है। साफ-सफाई, सुरक्षा एवं जांच की भी मुकम्मल व्यवस्था है। आपदा विभाग द्वारा तय किए गए मानकों का अनुपालन किया जा रहा है। इससे इतर कुछ नहीं कर सकते हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार