बिजली सिंह व मुकेश हेम्ब्रम को मिली जिम्मेदारी

संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज): भाजपा जिला इकाई द्वारा संगठन विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार व जिला महामंत्री वासुदेव प्रसाद सिंह उर्फ तरुण सिंह ने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में बिजली प्रसाद सिंह व अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में मुकेश हेम्ब्रेम का मनोनयन किया। इस संबंध में संजय पोद्दार ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में विविधताओं से भरा हुआ किशनगंज जिले के मौसम को बिहार का दार्जिलिग की संज्ञा दी गई है। किशनगंज अपने अनूठी फसल यथा चाय, अनानास, तेजपत्ता, केला, जूट, मसाला आदि के लिए बिहार में अनूठा व एकमात्र जिला रहा है। जिसमें किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में बिजली प्रसाद सिंह किसानों व मजदूरों के जीवन में विकास का नया आयाम लाएंगे।


वहीं तरुण सिंह ने नव बिजली सिंह व मुकेश हेम्ब्रम को बधाई देते हुए कहा कि किसानों व अनुसूचित जनजाति व जनजाति में नए मनोनीत नेताओं के नेतृत्व में जिला संगठन निरंतर व प्रगति और विकास करेगा। वहीं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह ने कहा कि किसान हित व उनके विकास के लिए हमेशा आगे रहूंगा। राज्य सरकार व केन्द्र सरकार से जिला की कृषि समस्या को निदान करने के लिए मांग करूंगा। इस मौके पर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष मनमोहन साह, महामंत्री सन्नी झा, हरि पंडित, भाजयुमो नगर अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, इंद्रजीत चौधरी, नीरज झा आदि उपस्थित थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार