जाप नेताओं ने भूखे मजदूरों को खिलाया खाना

आरा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह के द्वारा पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को रात 9 बजे फोन करके यह जानकारी दी गई कि मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल के गरीब मजदूर दिल्ली से पैदल चलकर आरा पहुंचे हैं। वे आरा बस स्टैंड में रुके हैं और सुबह से अभी तक भूखे हैं। इस सूचना के बाद डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने अपने आवास पर जल्दी-जल्दी पुड़ी बनवाया और अपने पड़ोसी युवा अध्यक्ष रघुपति यादव को अपने घर पर भुजिया और सब्जी की व्यवस्था करने को कहा। लगभग दो घंटे में ही खाना तैयार कर वे लचार व असहाय गरीबों के पास पहुंचे। द्वय नेताओं ने देखा के आरा बस स्टैंड की छत पर सभी लोग भूखे प्यासे बैठे थे। इन लोगों को देखकर गरीब मजदूरों की खुशी का ठिकाना न रहा। जब खाना देखा तो मजदूरों की आंखें डबडबा गई। मजदूरों ने कहा कि आरा और पप्पू यादव का यह एहसान हमलोग नहीं भुला पाएंगे। मजदूरों को खाना खिलाने में द्वय नेताओं के साथ संतोष कुमार, कुलदीप राज आदि ने सहयोग किया।

रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार