क्वारंटाइन किए गए रोजेदारों को सुविधाएं मयस्सर नहीं

बेगूसराय । गढ़पुरा में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों को प्रशासनिक स्तर से जरूरी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही है। केवल दिन और रात का खाना दिया जा रहा है। सेंटर पर 15 रोजेदार हैं। इनके लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। रोजेदारों ने बताया कि यहां उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वे लोग स्वास्थ्य लाभ के बजाय यहां बीमार पड़ जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, सेंटर पर रखे गए प्रवासियों को पूरे दिन में एक बार दो बजे चावल, दाल और सब्जी दी जा रही है। फिर रात्रि में रोटी और सब्जी दी जाती है। इसके अलावा नाश्ता चाय आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। बताया गया कि 15 से अधिक मुस्लिम वर्ग के लोग यहां क्वारंटाइन किए गए हैं, जो रोजे में हैं। इनके लिए प्रशासनिक स्तर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। रोजेदारों के अनुसार उन्हें यहां काफी कठिनाई हो रही है। क्वारंटाइन किए गए लोगों का कहना है कि जब भी किसी चीज की मांग की जाती है तो पदाधिकारी गुस्सा करते हैं। सेंटर पर एक छोटी सी प्लास्टिक की बाल्टी, एक मग, एक थाली, एक कटोरा, साबुन, ऐनक, कंघी, लूंगी, गमछा दिया गया है। सब के सब खानापूर्ति जैसा है। खाना भी दोपहर बाद मिलता है। सुबह से भूख से बिलबिलाते रहते हैं। ऐसी स्थिति में यहां ठीक होने के बजाय बीमार पड़ जाएंगे।
1136 लोग रखे गए क्वारंटाइन सेंटर में, आठ स्वस्थ होकर लौटे यह भी पढ़ें
कहते हैं सीओ
क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था के संबंध में सीओ प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि दिन में चावल, दाल और सब्जी जबकि रात्रि में रोटी और सब्जी दी जाती है। इसके अलावा सुबह में चना और गुड़ का नाश्ता दिया जाता है। उन्होंने कहा कि रोजेदारों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार