सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

बुधवार की दोपहर सिविल सर्जन डॉ. विमल प्रसाद सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. बी एल चौधरी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मनीष कुमार, हेल्थ मैनेजर अरविद कुमार समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। सीएस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी चिकित्सक और कर्मी को कोविड-19 से बचाव को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उसके बाद स्वास्थ्य केंद के बगल में क्वारंटाइन सेंटर का जायजा लिया। वहां ठहरे श्रमिकों से आवश्यक जानकारियां ली। उन्होंने सैनिटाइजर और मास्क का वितरण भी किया। इसके बाद वे बिहार-झारखंड बॉर्डर पहुंचे। जहां तैनात स्वास्थ कर्मियों तथा पुलिस जवानों से मिलकर जानकारियां ली।

सहायक समाहर्ता ने लिया क्वारंटाइन सेंटर का जायजा यह भी पढ़ें
---------------------
खनवां में बने क्वारंटाइन सेंटर में ठहरे 15 श्रमिक
संसू, नरहट : पॉलिटेक्निक कॉलेज खनवां में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 15 प्रवासियों को रखा गया है। बीडीओ राजमिति पासवान ने बताया कि इस सेंटर पर बाहर से आए एक महिला, दो बच्चे सहित 15 श्रमिकों को रखा गया है। ठहरे हुए सभी लोगों को तीन टाइम का खाना दिया जा रहा है। अन्य आवश्यक सामग्री भी दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि सभी प्रवासियों को शारीरिक दूरी बनाए रखने, मास्क लगाने एवं समय समय पर साबुन से हाथ धोने को सलाह दी गई है। इस मौके पर सीओ महेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।
कोरोना योद्धाओं के बीच जेपी आश्रम ने बांटे मास्क यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार