कोरोना योद्धाओं के बीच जेपी आश्रम ने बांटे मास्क

झारखंड की सीमा पर चितरकोली चेकपोस्ट पर काम करने वाले कोरोना योद्धा सरकारी अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं व अस्पताल के चिकित्सकों को मंगलवार को सेखोदेवरा आश्रम, कौवाकोल द्वारा खादी के बने मास्क का वितरण किया गया।

खादी ग्रामोद्योग समिति, नवादा के मंत्री अशोक कुमार, सेखोदेवरा आश्रम के प्रधानमंत्री अरविद कुमार सिंह व सर्वोदय आश्रम के चिकित्सक डॉ. भरत भूषण शर्मा व पप्पू कुमार के द्वारा बुधवार को अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित चेकपोस्ट पर मास्क का वितरण किया गया। चेक पोस्ट पर मौजूद एसडीओ चंद्रशेखर आजाद व एलआरडीसी विमल कुमार सिंह को खादी के गमछे देकर उन्हें सम्मानित किया गया। ग्राम निर्माण मंडल, सेखोदेवरा आश्रम के प्रधानमंत्री अरविद कुमार सिंह ने बताया कि चितरकोली चेकपोस्ट पर 500 मास्क व कुछ गमछा दिए गए हैं। बीडीओ प्रेम सागर मिश्र को 50 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजौली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन चौधरी को 50 मास्क दिए गए हैं। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अभिषेक आनंद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशिकांत वर्मा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड कार्यपालक सहायक सूरज कुमार, एएनएम रिकू कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका पल्लवी कुमारी, स्मिता कुमारी आदि कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
सहायक समाहर्ता ने लिया क्वारंटाइन सेंटर का जायजा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार