ग्रामीणों ने होमगार्ड के दो जवानों को पीटा, मामला दर्ज

लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र के लाली पहाड़ी के समीप बुधवार की शाम लॉकडाउन का उल्लंघन करने से मना करने पर कुछ लोगों ने कबैया थाना में पदस्थापित होमगार्ड के दो जवानों सुनील कुमार एवं बाबू साहेब कुमार की पिटाई कर दी गई। होमगार्ड के दोनों जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में कबैया थाना में लाली पहाड़ी के पांच लोगों सहित दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि लाली पहाड़ी पर चल रहे उत्खनन कार्य की सुरक्षा में होमगार्ड के जवान सुनील कुमार एवं बाबू साहेब कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार की शाम स्थानीय दस लोग एकत्रित होकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए लाली पहाड़ी के प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश कराना चाह रहे थे। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने उनलोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने से मना किया तो वे लोग पीटकर होमगार्ड के दोनों जवानों को जख्मी कर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
कोरोना संक्रमण जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ग्रामीणों को राहत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार