महेंद्र सिंह धोनी की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी, पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह

आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट मैदान से दूर है। उनके आईपीएल 2020 में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते वह भी फिलहाल के लिए टूट गई है। इसी बीच धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई है। इन चर्चाओं को और बल मिला, जब बीसीसीआई ने भी एमएस धोनी को अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया। धोनी ने भी अभी तक रिटायरमेंट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तमाम खबरों के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने धोनी के कमबैक को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि वह एमएस धोनी को टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देखना चाहते है। लेकिन आईपीएल स्थगित होने की वजह से यह काफी मुश्किल हो गया है। दीप दासगुप्ता ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को वापसी से पहले प्रतियोगी क्रिकेट खेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि धोनी की खेल के प्रति भूख उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करा सकती है।
दीप दासगुप्ता ने आगे कहा कि यदि धोनी रिटायर नहीं हो रहे है तो वह चयनकर्ताओं की नजर में रहेंगे। लेकिन उन्हें टीम इंडिया में वापसी के लिए पहले प्रतियोगी क्रिकेट खेलना होगा। उनके लिए रन न बनाना या घरेलू क्रिकेट न खेलना जरुरी नहीं होगा। लेकिन यह जरुरी है कि उनमें टीम इंडिया के लिए खेलने की आज बभी कितनी भूख है।'
पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त हुआ भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान, सुरक्षित बाहर निकला पायलट विदेश से लौटे लोग अपने खर्चे पर होटल-लॉज में बिता सकते है क्वारंटाइन अवधि, सरकार ने दिया विकल्प

अन्य समाचार