गड़खा के पांच केंद्रों पर क्वारंटाइन किए गए 201 प्रवासी

संसू, गड़खा : प्रखंड के पांच प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में 201 प्रवासी को 21 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है। ये लोग देश के विभिन्न प्रदेशो से अपने गांव लौटे हैं। कोरोन के संक्रमण से प्रवासी श्रमिकों के स्वजन समेत आमजन को बचाने के लिए सरकार द्वारा क्वारंटाइन किए जाने की व्यवस्था की गई है। जहां नियमित चिकित्सीय जांच के बीच इन्हे रखा गया है। आदर्श मवि कदना में 79 प्रवासी रह रहे हैं। सुबह में नित्य क्रिया से निवृत होकर सभी 6:00 बजे सभी व्यायाम व योगासन करने के लिए खुले मैदान में जमा होते हैं। जहां स्कूल के फिजिकल टीचर की देख रेख में व्यायाम कराते हैं। इसके बाद चना व गुड़ दिया जाता है। 10 बजे दिन का भोजन मिलता है। जिसमें चावल, दाल एवं सब्जी व सलाद दिया जा रहा है। शाम में नास्ता के बाद सभी कैंपस में एलईडी टीवी पर मनोरंजक कार्यक्रम देखते हैं। रात में 8:30 बजे खाना खाकर सभी सो जाते हैं।

नहीं चलेंगे बाइक व टेंपो, चार दिन ही खुलेंगे सैलून यह भी पढ़ें
मवि चैनपुर भैंसवारा में 47 प्रवासी रह रहे हैं। जबकि उत्क्रमित मवि रामपुर बहोरामठ में 42, मवि विश्वंभरपुर में 17 एवं महादेवा मवि बसंत में 16 प्रवासी श्रमिकों को क्वारंटाइन किया गयाहै। गुरुवार को सीओ मो ईस्माइल,एडीएम आपदा विभाग भरत भूषण, प्रभारी पदाधिकारी आपदा आरसी सहनी एवं सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा ने सभी प्रवासी को दैनिक उपयोग के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध कराए।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार