महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के सवाल पर अब कुलदीप यादव ने दिया ये जवाब

जयपर स्पोर्ट्स डेस्क।। कुलदीप यादव पहले भी महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते रहे हैं क्योंकि मैदान पर वह उनके मददगार होते हैं। विकेट के पीछे से धोनी की दी गई एक सलाह कुलदीप यादव के लिए विकेट निकालने में कई बार मददगार साबित होती है।

यही वजह है कि धोनी की भूमिका टीम इंडिया में अहम हो जाती है और यह बात कुलदीप यादव भी मानते हैं। लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी पर कुलदीप यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि - यकीनन मैं महेंद्र सिंह धोनी को मिस कर रहा हूं।
जब आप वरिष्ठ खिलाड़ी के साथ खेलते हैं, आप उनके साथ रहने की आदि हो जाते हैं और उनके ना होने पर उन्हें मिस कर करते हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी लंबे वक्त से बाहर हैं। धोनी आखिरी बार मैदान पर पिछले साल वनडे विश्व कप में नजर आए थे। तब से उन्होंने वापसी नहीं है कि हालांकि उनके संन्यास की अफवाह भी रही हैं।
कुलदीप यादव ने धोनी के संन्यास पर कहा है - जहां तक संन्यास का सवाल है तो वह उनका मसला है। यह महेंद्र सिंह धोनी का फैसला होगा और इसे उन पर छोड़ा देना चाहिए। हमारे लिए इस डिबेट को करने का कोई प्वाइंट नहीं हैं। वह पूरी तरह फिट हैं और मैं व्यक्तिगत तौर पर चाहता हूं कि उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए । एक फैन होने के नाते मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं। अगर वो खेलते हैं तो हमारे लिए काफी आसान होगा। कुलदीप यादव कहीं ना कहीं धोनी की टीम इंडिया में वापसी चाहते हैं।

अन्य समाचार