पीरो में अब तक 209 लोग किए गए क्वारंटाइन

भोजपुर । दूसरे राज्यों से वापस लौट रहे लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए पीरो प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए केंद्रों में रखे गए लोगों की संख्या बढ कर 212 पहुंच गई है। अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्लस टू विद्यालय में बने केन्द्र में शुक्रवार को 3 और लोगों को क्वारंटाइन किया गया। यहां रखे गए लोगों की संख्या 66 हो गई है। वहीं अगिआंव बाजार में 78 बीएस एस कालेज पीरो में 32 व हसनबाजार में बने क्वारंटाइन सेंटर में 36 लोगों को रखा गया है। शुक्रवार को उतर प्रदेश, झारखंड, व दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से लौटे 19 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में लाकर रखा गया। गुरुवार तक यहां 158 लोग क्वारंटाइन किए गए थे। जबकि 87 लोग पूर्व में क्वारंटाइन मुक्त होकर अपने घर जा चुके हैं। क्वारंटाइन किए गए लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मानेन्द्र कुमार सिंह की माने तो यहां दूसरे प्रदेशों से लोगों के लौटने का सिलसिला जारी है। यहां दूसरे प्रदेशों से चलकर प्रतिदिन लोग गांवों में आ रहे हैं। जिनका पता लगाया जा रहा है। संबंधित पंचायत के प्रतिनिधियों व आम लोगों की सूचना पर ऐसे लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि केन्द्र सरकार के आदेश पर दूसरे प्रदेशों से वापस आ रहे लोगों के लिए पीरो, हसनबाजार व अगिआंव बाजार में कुल पांच क्वारंटीन केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

आत्म विश्वास से कोरोना को हराया : राकेश यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार