मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित विजयीपुर के मजदूर की मौत

गोपालगंज : मुंबई के अंधेरी के कपूर अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित विजयीपुर के रामपुर गांव निवासी एक 50 वर्षीय मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद मुंबई में ही उनका दाह संस्कार कर दिया गया। मजदूर की मौत की जानकारी मिलने के बाद रामपुर गांव का माहौल गमगीन हो गया है। स्वजनों के चित्कार से ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

बताया जाता है कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के खीरीडीह पंचायत के रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय चक्रधर राम के पुत्र 50 वर्षीय सूरज राम सात फरवरी को मुंबई गए थे। वहां अंधेरी में ये मजदूरी करते थे। इस बीच 20 अप्रैल को इनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर सूरज राम को इलाज के लिए अंधेरी के कूपर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां जांच में यह मजदूर कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था। इस बीच इलाज के दौरान ही मजदूर सूरज राम की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद मुंबई में ही इनका दाह संस्कार कर दिया गया। मजदूर की मौत की जानकारी मिलने के बाद रामपुर गांव का माहौल गमगीन हो गया है। स्वजनों के चित्कार से ग्रामीणों की आखें भी नम हो गईं।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार