अकिलपुर दियारा में युवक की करंट से मौत

संसू, दिघवारा : गंगा पार दियारा इलाके में अकिलपुर थाना क्षेत्र के दुधिया गांव में गुरुवार की रात बिजली का फ्यूज लगाने के क्रम में एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की मौत करंट लगने से हो गई। मृतक अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस निवासी नरेश राय का 30 वर्षीय पुत्र विजय कुमार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया।

थानाध्यक्ष संजय राम ने बताया कि दुधिया गांव के चंदन राय व मानस गांव के विजय राय प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करते थे। गुरुवार की रात दुधिया बाकरपुर सीमा के एक गांव में दोनों मिस्त्री पहुंचे। विजय बिजली के पोल पर चढ़कर फ्यूज जोड़ रहा था। इसी क्रम में करंट लगने से गिरकर उसकी मौत हो गई। जब चंदन वहां पहुंचा तो विजय कहीं दिखाई नहीं दिया। उसने समझा कि विजय लौट गया। वह भी लौट गया। इधर शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की नजर झाड़ी में शव पर पड़ी। इसके बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान होने के बाद स्वजन भागते हुए पहुंचे। वे शव के पास विलाप करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।
हथियार के साथ गिरफ्तार सात बदमाशों पुलिस ने भेजा जेल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार