जिला राजद की 50 सदस्यीय कार्यकारिणी का हुआ गठन

जिला राजद की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव द्वारा जारी कार्यकारिणी सूची में चार उपाध्यक्ष, 9 महासचिव, 10 सचिव सहित 23 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। वरिष्ठ नेता अनिल प्रसाद सिंह, सैयद शाहजहां प्रिस रिजवी उर्फ प्रिस तमन्ना, वजेंद्र कुशवाहा व बालेश्ववर यादव कुल चार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी प्रकार शशि भूषण शर्मा को प्रधान महासचिव बनाया गया है। जबकि सेराजउद्दीन अंसारी, वीणा देवी, प्रो. जितेंद्र यादव, राजदेव यादव, अरविद चंद्रवंशी, दिलीप रविदास, अंबिका साव, सुरेंद्र यादव वारसलीगंज को महासचिव बनाया गया है। मंजूर आलम, उमेश यादव- हिसुआ, राजेंद्र चौधरी- नारदीगंज, धर्मेंद्र यादव- पकरीबरावां, रामकृष्ण राजवंशी- मेसकौर, जय लाल चौहान- नवादा, वीरेंद्र पासवान- अकबरपुर, दीनानाथ मांझी- नारदीगंज, डॉ. परमेश्वर दयाल- रजौली, महेंद्र प्रसाद यादव- अकबरपुर को सचिव की जिम्मेवारी दी गई है। बाल्मीकि प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। नंदकिशोर बाजपेई को प्रवक्ता व अभिजीत कुमार गांधी को कार्यालय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा बाल गोविद प्रसाद यादव, रामदेव यादव, उदय यादव, विजय कुमार चौधरी, एजाज अहमद चांद, सुरेंद्र कुमार, जयप्रकाश कुशवाहा, दिलीप कुमार, मेराज खान, उमेश प्रसाद यादव, रामचंद्र यादव, सुनील कुमार निराला, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार सिन्हा, उत्तम कुमार गुप्ता, शारदा राजवंशी, संजय सिंह ,शिवशंकर चंद्रवंशी, सरयू यादव, तरुण राजवंशी, रंजीत कुमार, दिलीप कुमार, महफूज आलम (नवादा) को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामना दी है। नवगठित कमेटी में सामाजिक समीकरणों का ख्याल रखा गया है। हर वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई नहीं, शिकायत करने वालों की हुई पिटाई यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार