पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने बांटा मास्क

खगड़िया। करना गांव निवासी पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने जरूरतमंदों के बीच मास्क, सैनिटाइजर और साबुन का वितरण किया। इस मौके पर शारीरिक दूरी का पालन किया गया। उन्होंने इंदिरा नगर, रूपौली, नोरंगा आदि में मास्क, सैनिटाइजर और साबुन का वितरण किया। इस मौके पर लोगों से लॉकडाउन के पालन की अपील की। इस मौके पर नवल कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिंह, इंद्रदेव, अंबिका शर्मा, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार