पूर्व प्रधानाध्यापक व आंगनबाड़ी सेविका के निधन से शोक

संवाद सूत्र, दिघलबैंक(किशनगंज) : तुलसिया उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक मो. जफर का गुरुवार को बेंगलुरु के अस्पताल मे निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से शिक्षकों के बीच शोक व्याप्त है।

वहीं दिघलबैंक के खाडीटोला आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका कल्पना गोस्वामी का हृदय गति रूकने से निधन हो गया। पति जयकुमार गोस्वामी ने यह जानकारी दी। वे अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गई। उनके निधन से पिपला धनतोला समेत पूरे पंचायत क्षेत्र में व आंगनबाड़ी सेविकाओ में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
प्रप्रशिक्षु आइएएस ने जाना श्रमिकों का हाल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार