फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो नाबालिग हत्याकांड की सुनवाई

- परिजनों व ग्रामीणों से मिलकर भाजपा नेताओं ने दिया मदद का भरोसा

संवाद सूत्र, पोठिया (किशनगंज): पोठिया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म बाद नाबालिग की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी लगातार परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने में हरसंभव मदद का भरोसा दिला रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, पूर्व विधायक सिकंदर सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर बैद शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर धटना की निदा करते हुए घटना में शामिल सभी दोषियों की गिरफ्तारी कि मांग की।
प्रप्रशिक्षु आइएएस ने जाना श्रमिकों का हाल यह भी पढ़ें
पूर्व विधायक सिकंदर सिंह व सुशांत गोप ने पीड़ित परिवार को कुछ सहयोग राशि भी दिया। साथ ही पूरी कानूनी लड़ाई का खर्च उठाने की बात कही। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस घटना में जो भी लोग संलिप्त हैं, उसे जल्द पुलिस गिरफ्तार करे और इस केस का फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल हो। सिकंदर सिंह ने दोषियों को फांसी की सजा की मांग की। वहीं दो आरोपितों की गिरफ्तारी पर संतोष प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है और अदालत से सजा नहीं मिल जाती है। जबतक वे सभी चैन से नहीं बैठेंगे। इस दौरान मुखिया अनिल सोरेन, निरंजन राय, स्वपन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार