बेहद ही खूबसूरत है राजस्थान का ये हिल स्टेशन, ऊंची पहाड़ी पर स्थित है खूबसूरती का एक अनोखा नमूना

राजस्थान की की संस्कृति, रहन-सहन पांरपरिक धरोहर हर किसी का मन मोह लेती है। राजस्थान जहां भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, वहीं राजस्थान में एक ऐसी जगह है जहां दूर-दूर तक गर्मी का नामो-निशान नहीं है।दरअसल, इस जगह को राजस्थान का हिल स्टेशन कहा जाता है। यह जगह ऊंची पहाड़ी पर स्थित है जिसे माउंट आबू के जाना जाता है। माउंट आबू की खूबसूरती का जितना बखान किया जाए उतना कम है। राजस्थान का माउंट आबू ऊंची पहाड़ी पर स्थित है।

अचलगढ़ किला
सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट माउंट आबू का सबसे खूबसूरत नजारा है सूर्योदय और सूर्यास्त होना। माउंट आबू पहाड़ी पर स्थित है और यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त होने का अप्रतिम नजारा देखने को मिलता है। इस जगह को सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट के नाम से जाना जाता है। सुबह और शाम का यह नजारा देखने लायक होता है।
टॉड रॉक माउंट आबू में एक विशाल पत्थर है जिसे टॉड रॉक कहा जाता है। इस विशाल पत्थर का आकार एक मेंढ़क जैसा लगता है, जिसे देख यह महसूस होता है कि कोई मेंढ़क नदी में कूदने की तैयारी में हो। एक पत्थर जो मेंढ़क का आकार लिए हुए उसे देख प्रकृति की खूबसूरती पर गर्व और हैरानी होती है। नन रॉक नन रॉक घूंघट डालें किसी स्त्री के जैसा प्रतीत होता है। एक पत्थर जो किसी स्त्री का रूप लिए हुए है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।
नक्की झील नक्की झील के लिए कहा जाता है कि इस झील को देवताओं ने अपने नाखूनों से खोदा था। नक्की झील का पानी सर्दियों में जम जाता है, जिसकी वजह से यह झील किसी बर्फ की चादर जैसी प्रतीत होती है। ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह झील खूबसूरती का एक अनोखा नमूना है।
गोमुख मंदिर गोमुख मंदिर माउंट आबू में स्थित है। इस मंदिर में एक एक गाय की प्रतिमा बनी हुई है, जिसके मुंह से पानी निकलता है। इस बात का आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है कि आखिरकार यह पानी आता कहां से है। इसी वजह से इस मंदिर का नाम गोमुख मंदिर रखा गया है। इसके अलावा इस मंदिर में सर्प की विशाल प्रतिमा और संगमरमर से बनी नंदी की प्रतिमा है जो आकर्षण का केन्द्र हैं।

अन्य समाचार