क्वारंटाइन सेंटर में मच्छरों के प्रकोप से प्रवासी परेशान

सिवान । प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां रहने वाले लोगों को मच्छरदानी की व्यवस्था नहीं होने से मच्छरों का दंश झेलना पड़ रहा है। वहीं कुछ प्रवासियों का कहना है कि उन्हें नाश्ता, भोजन गुलामों की तरह दिया जा रहा है। उन्हें लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। वहां शारीरिक दूरी का पालन ना मात्र के बराबर है। प्रवासी मजदूरों ने बताया कि व्यवस्था कई मामले में ठीक नहीं है। रात को कौन कहे दिन में भी मच्छर का डंक परेशान करता है। शौचालय के नाम पर गड्ढा काट कर प्लास्टिक टांग दिया गया है। इस संबंध में सीओ युगेश दास ने बताया कि उनको हर सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने प्रवासियों के आरोप को निराधार बताया और कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। क्वारंटाइन सेंटर में पहुंचे प्रवासियों की हुई स्क्रीनिग

सभी प्रखंडस्तरीय क्वारंटाइन सेंटरों को किया जा रहा सैनिटाइज्ड यह भी पढ़ें
संसू, भगवानपुर हाट (सिवान) :
प्रखंड मुख्यालय स्थत भगवानपुर कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में
शनिवार की सुबह दूसरे राज्यो से पहुंचे प्रवासियों की स्क्रीनिग महिला चिकित्सक डॉ. कुसुम खातून द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि इस सेंटर पर कुल 130 प्रवासियों को रखा गया है।
सीओ ने बताया कि सभी की स्वास्थ्य प्रतिदिन जांच की जाती है। उन्हें मीनू के अनुसार भोजन, नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार