शेखपुरा में कोविड-19 का दूसरा पॉजिटिव मिला

शेखपुरा। शेखपुरा में कोविड-19 का दूसरा पॉजिटिव केस मिला है। शुक्रवार की देर रात आई जांच रिपोर्ट में 18 साल के इस युवक को पॉजिटिव बताया गया है। इधर जिला में दूसरा पॉजिटिव मामला आने के बाद शुक्रवार की देर रात ही समूचा प्रशासन हरकत में आ गया। 10 दिनों के बाद जिला में कोविड-19 का दूसरा पॉजिटिव मामला सामने आया है।

पहला मामला 28 अप्रैल को सदर प्रखंड के एक गांव में आया था। लोदीपुर का यह युवक मुंबई से घर आया था। इस युवक की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया संक्रमित युवक जिला के शेखोपुरसराय प्रखंड के गांव का रहने वाला है। युवक सूरत में रहता था। सूरत से 6 मई को अपने गांव आया था। सूरत से आने के बाद इस युवक को नीमी के क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया था। सात मई को इसका सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था। 9 मई की देर रात इसकी जांच रिपोर्ट आई। सात मई को कुल 22 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है बाकी 21 रिपोर्ट निगेटिव मिली है। पॉजिटिव आने के बाद इस युवक को क्वारंटीन से निकालकर आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
Corona Virus शेखपुरा में मिला दूसरा संक्रमित, सूरत से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार