कुर्था व वंशी में मिले तीन नए कोरोना संक्रमित

करपी : वंशी सूर्यपुर तथा कुर्था प्रखंड में शनिवार को तीन नए कोरोना संक्रमित पाए गए। दो युवक सूरत से तथा एक मुंबई से आया था। सभी लोगों को अपने अपने प्रखंड में स्थापित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जानकारी के अनुसार कुर्था प्रखंड के सालेपुर गांव के टोले पर पांच मई को एक युवक मुंबई से आया था। गांव के लोगों को बाहर से आने की जानकारी मिली कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। छह मई को उसे तकिया क्वारंटाइन सेंटर में लाकर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को उसे संक्रमित पाया गया।


स्वास्थ्य विभाग के लोग वहां गए और उनलोगों ने उसके परिवार के लोगों से पूछताछ की। इधर बीडीओ तथा थानाध्यक्ष भी वहां पहुंचे। संक्रमित युवक के घर को सील किया गया है। परिवार के लोगों को भी क्वारंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि वह गांव के किन-किन लोगों के संपर्क में आया है इसकी पड़ताल की जा रही है। इधर वंशी प्रखंड के दोनो संक्रमितों को पहले से सोनभद्र वंशी सूर्यपुर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। वहां उससे उसके परिवार के लोग भी उससे मिलने के लिए गए थे। जैसे ही इस क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी मिली संशय की स्थिति कायम हो गई। जिन युवकों को संक्रमित पाया गया है उनमें एक चमंडी गांव का तथा दूसरा सिद्धरामपुर का बताया जाता है। दोनो युवक सूरत में काम करते थे। उनलोगों को बस द्वारा वंशी सूर्यपुर क्वारंटाइन सेंटर में लाया गया था। जानकारी के अनुसार उस बस पर 40 लोग सवार थे। स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश वर्मा ने बताया कि फिलहाल उनलोगों को वंशी में ही रखा गया था। अब उनलोगों को अरवल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि वे लोग प्रशासन की गाड़ी से आए थे। सभी लोगों का जांच सैंपल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का सैंपल भेजा गया था उनमें से इन दोनो के अलावा 37 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। एक व्यक्ति को बीमारी से ग्रसित होने के कारण अरवल सदर अस्पताल भेजा गया था। लोगों का कहना है कि दोनो संक्रमित क्वारंटाइन सेंटर में ही आए थे वे लोग अपना गांव नहीं जा पाए थे। हालांकि उनलोगों को गांव नहीं जाने के कारण ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार