केडीएस कॉलेज में रखे गए 141 प्रवासी

खगड़िया। गोगरी प्रखंड में 13 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें मध्य विद्यालय श्रीशिरनिया, मध्य विद्यालय मथुरापुर, हाईस्कूल रामपुर, मध्य विद्यालय राटन, बीआरसी गोगरी, भगवान उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय उसरी, केडीएस कॉलेज गोगरी, मध्य विद्यालय मदारपुर, एसपीएम हाईस्कूल महेशखूंट, जवाहर इंटर स्कूल समसपुर, तारा मध्य विद्यालय गोगरी, कस्तुरबा बालिका विद्यालय शामिल हैं। इनमें मध्य विद्यालय श्रीशिरनियां, हाईस्कूल रामपुर, मध्य विद्यालय राटन, बीआरसी गोगरी, कस्तुरबा बालिका उच्च विद्यालय को पहले ही एक्टिव कर दिया गया था। अपर एसडीओ चंद्रकिशोर सिंह ने कहा कि शनिवार को केडीएस कॉलेज गोगरी क्वारंटाइन सेंटर को चालू किया गया। इसमें 141 प्रवासियों को रखा गया है। यहां


महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, आगरा, दिल्ली आदि जगहों से अपने गांव-घरों को लौटे प्रवासियों को रखा गया है। इधर रामपुर उच्च विद्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर से कुल 19 प्रवासियों को रिलीज किया गया। सभी को होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर बौरना मुखिया प्रतिनिधि मु. नासिर इकबाल, गोगरी मुखिया प्रतिनिधि मंजेश यादव आदि सजग दिखे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार