अग्रहन गांव का संक्रमित युवक नहीं आया था घर

संवाद सूत्ऱ हवेली खड़गपुर (मुंगेर): प्रखंड में शनिवार को दो कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के अग्रहण गांव के सात लोग मुंबई से पांच मई को मुंबई से दानापुर पहुंचे थे। दानापुर पहुंचने के बाद सरकारी व्यवस्था के तहत बस द्वारा दरभंगा से बांका आया। बांका से बस द्वारा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में मुंगेर के 18 लोगों को मुंगेर के आईटीआई कॉलेज स्थित क्वरंटाइन सेंटर में रखा गया। जिसमे दो युवक, जिनमे एक अग्रहण और एक संग्रामपुर के मुíगया टोला का है। जिसमे एक संक्रमित की रिश्तेदारी अग्रहण गांव में है। दोनों युवक का स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लिया गया था। जिसमें शनिवार की देर रात दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि संक्रमित युवक अपने गांव नहीं आए थे और न ही किसी ग्रामीण या स्वजन के संपर्क में आए थे। मुंबई से आने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उन्हें मुंगेर में ही क्वारंटाइन किया गया था। बताया जाता है कि मुंबई से लौटे इन दोनों संक्रमित युवक के अलावे अग्रहण गांव के पांच अन्य युवक भी साथ थे। जो मुंबई में कारपेंटर का काम करते थे। फिलहाल ये सभी मुंगेर के क्वरंटाइन सेंटर में है। दोनों संक्रमित युवक जो आईटीआई कॉलेज के रूम संख्या एक में 10 युवक साथ-साथ शारीरिक दूरी के तहत रह रहे थे। उन्हें संक्रमण के बाद रविवार को इनलोगों से अलग ले जाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एलबी गुप्ता ने बताया कि हवेली खड़गपुर का संक्रमित युवक अपने गांव नहीं पहुंचा था। यह स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए सुकून की बात है।

किसान ने सब्सिडी पास करने के नाम पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार