प्रदेश महासचिव के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त

राघोपुर: राष्ट्रीय जनता दल की मधु यादव को प्रदेश महासचिव नियुक्त किये जाने पर प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है। राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि मधु यादव के प्रदेश महासचिव बनने से प्रखंड सहित जिला एवं राज्य स्तर पर राजद का संगठन मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं ने राजद नेत्री को बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व राजद अध्यक्ष प्रकाश यादव, बिदेश्वर पांडेय, राजेन्द्र यादव, बिनोद यादव, संतोष यादव, मु मतीन, रोजित साफी, रामप्रकाश यादव, प्रो राधा रमण,सहित दर्जनों कार्यकर्ता व नेता शामिल हैं।

प्रदीप हत्याकांड में 45 घंटे बाद दर्ज हुई प्राथमिकी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार