क्वारंटाइन सेंटरों पर उमड़ी प्रवासियों की भीड़

प्रखंड में प्रवासियों का आना लगातार जारी है। सोमवार को प्रखंड के सभी क्वारंटाइन सेंटरों पर प्रवासियों की काफी भीड़ हो गई। क्वारंटाइन सेंटरों पर प्रवासियों की अचानक भीड़ बढ़ने से प्रखंड प्रशासन को सभी तरह की व्यवस्था करने में परेशानी होने लगी है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा होने के चलते चांद प्रखंड में प्रवासियों की भीड़ अधिक हो रही है। पंजाब, दिल्ली, मुंबई आदि जगहों से आने वाले प्रवासियों को वाहन वाले उनके प्रखंड मुख्यालय पहुंचाने की बजाए उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित मालदह -इलियां में ही छोड़ कर भाग जा रहे हैं। इसके चलते बार्डर से सभी प्रवासी चांद प्रखंड पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को कुल 250 प्रवासी अन्य जगहों से आ चुके हैं। आए प्रवासियों ने बताया कि अभी काफी संख्या में प्रवासी आ रहे हैं। सभी प्रवासियों की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है। इस संबंध में बीडीओ रवि रंजन ने कहा कि दूसरे राज्यों व जिला से आए प्रवासियों को सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी मजदूरों को उनके गृह जिला में भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

पुलिस के हटते ही कंटेनमेंट जोन में लोगों का आना-जाना शुरू यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार