क्वारंटाइन सेंटर में पहुंचे है 212 प्रवासी

नारदीगंज प्रखंड में विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में मंगलवार तक 212 प्रवासी पहुंच चुके हैं। जिन्हे प्रखंड स्तर पर बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। इंटर विद्यालय नारदीगंज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में विभिन्न प्रदेशों से 68 प्रवासी पहुंचे है। वही मध्य विद्यालय पंडपा में विभिन्न प्रदेशों से 106 व नारदीगंज कॉलेज में 38 प्रवासी पहुंचे है। यह जानकारी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने दिया। कहा गया कि देर शाम तक कई और भी प्रवासी की आने की सूचना मिल रही है। उन्होंने कहा इस सेंटर में महिला व पुरूष दोनों रह रहे हैं। सभी की चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। यहां पहुंचे सभी प्रवासी को भोजन,वस्त्र समेत अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार