क्वारंटाइन सेंटर में शौचालय का आभाव, प्रशासनिक पहल की दरकार

संवाद सहयोगी, निर्मली (सुपौल): कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु प्रवासियों के लिए प्रखंड क्षेत्र में बनाए गए अधिकांश क्वारंटाइन सेंटर में बदहाली की स्थिति बनी हुई है। प्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ जल, शौचालय व साफ-सफाई नहीं मिल पा रही है। हालांकि प्रशासन, मुखिया और गांव वालों के सहयोग से प्रवासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत हैं। ग्रामीण इलाकों के सुदूर जगहों पर बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में जरूरत का सामान भी मुश्किल से पहुंचता है। सभी क्वारंटाइन सेंटर में दो एवं तीन से अधिक शौचालय की व्यवस्था नहीं है।

राशन वितरण के दौरान गार्ड की हो प्रतिनियुक्ति यह भी पढ़ें
अधिकारियों की पहल पर शौचालय की समस्या हो सकती दूर
नगर पंचायत निर्मली में दर्जनों चलंत शौचालय उपलब्ध हैं। फिलहाल यह सभी शौचालय प्रखंड मुख्यालय के ग्राउंड में एवं सड़क किनारे जीर्ण-शीर्ण अवस्था में रखा हुआ है। प्रशासन की पहल पर उक्त चलंत शौचालय को क्वारंटाइन सेंटर पर शौच के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। एक चलंत शौचालय में 10 शौचालय बना हुआ है। पानी के लिए टंकी एवं नल भी लगा हुआ है। जहां से प्रवासी हाथ पैर आसानी से धो सकते हैं। जिसका उपयोग प्रवासी शारीरिक दूरी बनाते हुए कर सकता है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार