क्वारंटाइन सेंटर का किया जा रहा पर्यवेक्षण



सहरसा। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर सहरसा जिला में लगातार रेल एवं सड़क मार्ग से पहुंच रहे प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य व्यक्तियों के क्वारंटाइन के लिए बनाए गए सेंटर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन काफी सजग है।
इस बाबत संबंधित क्वारंटाइन सेंटर के प्रभारी, बीडीओ, सीओ और प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा नियमित पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण किये जाने के बारे में डीएम को जानकारी दी जा रही है।
वहीं जिलाधिकारी ने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य व्यक्तियों को सुबह में नाश्ता, दोपहर और रात्रि में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

अपर समाहत्र्ता धीरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि सहरसा इंजीनियरिग कॉलेज में क्वारंटाइन में रह रहे व्यक्तियों को समय पर साफ-सफाई के साथ नाश्ता, भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस केन्द्र पर कुल-239 व्यक्ति क्वारंटाइन में है जिसमें 10 महिलाएं भी है जिनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी रह रहे हैं। सभी बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की गई है। दो गर्भवती महिलाएं भी रह रही है जिनके लिए विशेष रूप से फल आदि की व्यवस्था भी की गई है। सभी को प्रात: में योगाभ्यास एवं व्यायाम कराया जाता है ताकि उनमें सकारात्मक के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनी रहे। उन्होंने कहा कि यहां रह रहे लोगों को समय व्यतीत करने के लिए लूडो, कैरमबोर्ड, बैंडमिटन, बॉलीवाल आदि खेल सामग्री उपलब्ध कराये गये हैं। पेयजल, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी व्यक्तियों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा रमजान के महीने को देखते हुए जो रोजेदार हैं उनके लिए सेहरी एवं इफ्तार की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है।
सहरसा पॉलिटेकनिक क्वारंटाइन केंद्र के प्रभारी सह उपनिर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद ने बताया कि यहां काफी सदभावपूर्ण एवं सहयोगात्मक वातावरण में क्वारंटाइन में 70 छात्र रह रहे हैं। उनके लिए भोजन की ससमय बेहतर व्यवस्था है, सभी की नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में बने सभी क्वारंटाइन केन्द्रों पर आउटडोर गेम यथा-बैडमिटन, बॉलीवाल, कबड्डी, क्रिकेट एवं अन्य गतिविधियां में क्वारंटाइन में रह रहे व्यक्तियों की सहभागिता द्वारा उन्हें शारीरिक रूप से चुस्त, स्फूर्त रखने के प्रयास किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि क्वारंटाइन में रह रहे व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार