क्वारंटाइन कैंप के लोग करें मास्क का प्रयोग, बार-बार धोएं हाथ

पूर्णिया। जिलाधिकारी ने क्वारंटाइन कैंप में रह रहे सभी लोगों को मास्क, गमछा आदि का प्रयोग करने का निर्देश दिया है। कहा है कि बार-बार वे साबुन से हाथ धोते रहें। डीएम राहुल कुमार बुधवार को श्रीनगर प्रखंड स्थित क्वारंटाइन कैंप का निरीक्षण किया तथा वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गाइडलाइन का अनुपालन करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि क्वारंटाइन कैंप में रहने वाले व्यक्तियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों-कामगारों की घर वापसी के लिए बनाए गये प्रबंधन प्रोटोकॉल का पूरा अनुपालन किट के साथ मच्छरदानी, दरी, गमछा, लूंगी आदि दिया गया है। कैंपों में रहने वाले लोगों के लिए शौचालय, स्नानागार, शुद्ध पेयजल एवं महिलाओं के लिए अलग से शौचालय, स्नानागार एवं कमरा उपलब्ध करा दिया गया है। कैंप में नाश्ता एवं भोजन एमडीएम के रसोइया द्वारा बनाया जा रहा है। साथ ही कैंप की निगरानी सीसीटीवी से की जा रही है। प्रखंड कैंपों में मनोरंजन के लिए टीवी की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्हें योगाभ्यास भी कराया जा रहा है। सभी कैंपों का उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। बताया कि अभी प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन कैंप में 11282 लोगों को रखा गया है। सभी लोगों को मास्क का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।
निजी वाहनों से भी दूसरे राज्यों से आ सकेंगे छात्र, डीएम देंगे ई-पास यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार