दो दिन से लापता बीसीसीएल से सेवानिवृत्त कर्मी की हत्या

थाना क्षेत्र के सिउर गांव निवासी भोला मांझी का शव बुधवार की सुबह गांव के ही घोघरा बधार से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। वे 11 मई से लापता थे। मृतक एक साल पूर्व भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) से रिटायर्ड हुए थे। मृतक का चेहरा पूरी तरह से विकृत था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी हत्या ईंट-पत्थर से चूर-चूर कर की गई है। पैर पर कई स्थानों पर कटे का भी निशान पाया गया। शव की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सवजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

बताया जाता है कि इन दिनों भोला मांझी गांव के ही घोघरा बधार स्थित खुद के आम के बगीचे की रखवाली करते थे। कुछ दोस्तों के साथ 11 मई को भोज खाने पास के बघौर गांव गए थे। तब से वे घर वापस नहीं लौटे थे। स्वजन जब उन दोस्तों से उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि हम सब एक साथ ही घर लौट गए हैं। परंतु आज सुबह को गांव के किसी व्यक्ति ने घोघरा बधार के पास पहाड़ से गिरने वाले पानी से बने सोता में उसका लाश देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के कमर में में गमछा बांधा हुआ था। जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या अन्यत्र कर उस गमछा के सहारे शव को वहां घसीट कर लाया गया है। मृतक के इकलौते बेटे मुकेश मांझी ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं बेटे के लिखित बयान पर गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव की स्थिति से यह पता चलता है कि उसकी हत्या दो दिन पूर्व ही कर दी गई थी। लेनदेन का भी मामला चर्चा में
बच्चों के झगड़े के बाद बड़े भिड़े, युवक को लगी गोली यह भी पढ़ें
ग्रामीणों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है। कुछ लोगों का कहना है कि रिटायर होने के बाद उसने कुछ लोगों को रुपए दिए थे। हो सकता है कि उस रुपए के लेनदेन के कारण ही उसकी हत्या कर दी गई है। परंतु यह जांच का विषय है। भाभी के साथ रहते थे भोला मांझी
चर्चा के अनुसार भोला मांझी की पत्नी की मौत दस साल पूर्व भी हो गई थी। इसका भाई भी बीसीसीएल का नौकरी करता था। उसकी मृत्यु के बाद वह भाभी के साथ गांव में रहने लगा था। भाई का बेटा पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा का लाभ लेकर बीसीसीएल में नौकरी कर रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार