डीएम ने क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण

समस्तीपुर। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रखंडाधीन सभी क्वारंटाइन सेंटरों के बारे में गहन समीक्षा की। उन्होंने बीआरसी केंद्र शिवाजीनगर, मध्य विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक, बालिका कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं राधा कृष्णण गोविद गोस्वामी इंटर महाविद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 400 प्रवासियों की स्थिति शयन कक्ष, शौचालय, परिसर, भोजनालय की साफ-सफाई तथा सभी रसोईया की अद्यतन उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर के इंचार्ज को सुबह से लेकर रात तक क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों को रखरखाव बेहतर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय बल्लीपुर के क्वारंटाइन सेंटर पर पहुंचकर जायजा लिया। वे सेंटर की व्यवस्था को देखकर संतुष्ट हुए। उन्होंने मध्य विद्यालय रहटौली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परशुराम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमौल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जंदाहा, मध्य विद्यालय दहियार, मध्य विद्यालय बुनियादपुर में बने क्वारंटाइन सेंटर की भी समीक्षा शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की माध्यम से की। दूसरी ओर लेखा योजना के डीपीओ कृष्णमोहन ठाकुर बीआरसी केंद्र शिवाजीनगर पहुंचकर उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय परशुराम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जंदाहा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहटोली क्वारंटाइन सेंटर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह को भेजकर वहां की समीक्षा की। प्रखंड मुख्यालय में हुई समीक्षात्मक बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार, अंचलाधिकारी रामदत्त पासवान, सीडीपीओ अंजना कुमारी, ओपी प्रभारी कृष्णकांत मंडल, हथौड़ी थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती, सांख्यिकी पदाधिकारी मोहन कुमार, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह सहित सभी क्वारंटाइन सेंटर के इंचार्ज उपस्थित थे।

जेल आइजी ने किया कारा का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार