नालंदा से एक और डॉक्टर कोरोना की चपेट में

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ: गुरुवार को नालंदा में एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए। इस तरह नालंदा में चौथा स्वास्थकर्मी कोरोना की चपेट में आ गया। शुरू में स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव के हवाले गुरुवार को नालंदा से तीन पॉजिटिव मरीज और मिलने की सूचना दी गई थी। बाद में पड़ताल में पता चला कि इनमें से दो शेखपुरा और नवादा के मूल बाशिदे और रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। ये दोनों सूरत से लौटे हैं और विम्स की एक नर्स की मिलीभगत से गलत पता नालंदा लिखवा दिया था। सैम्पल देने के बाद दोनों अपने-अपने जिले लौट गए। नवादा वाला पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति वहा एक क्वारनटाईन सेंटर में मिल गया है। जबकि शेखपुरा वाले का पता लगाया जा रहा है।

बैंकों में महिला पुलिस की तैनाती के बाद भी नहीं संभल रही भीड़ यह भी पढ़ें
डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि विम्स के अधीक्षक डॉक्टर ज्ञानभूषण से शो काज किया है। दरअसल, विम्स में ही शेखपुरा व नवादा के बाशिदों का सैम्पल लिया गया था। उन दोनों ने विम्स की एक नर्स की सहायता से अपना पता गलत नालंदा लिखवा दिया था। नर्स पर भी कार्रवाई तय है। उस पर से विम्स प्रबंधन ने लापरवाही यह कि दोनों लोगों का सैम्पल लेने के बाद उन्हें जाने दिया। जबकि नियमानुसार किसी सन्दिग्ध का सैम्पल लेने के बाद तत्काल उसे वहीं पर आईसीलेशन वार्ड या क्वारनटाईन सेंटर में अलग कमरे में रख देना है। दोनों पॉजिटिव पाए गए मरीज आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। दोनों सूरत से लौटे कामगार हैं। बुधवार को विम्स में कुल 21 लोगों के सैम्पल लिए गए थे। जिनमें ये दोनों भी शामिल थे। शेष 19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इधर, गुरुवार की देर रात प्रधान सचिव स्वास्थ्य के स्तर से रिपोर्ट सुधार ली गई है। जिसमें नालंदा से एकमात्र पॉजिटिव बताया गया है। वहीं शेखपुरा और नवादा के
खाते में एक-एक मरीज बढ़ गए हैं।
डीएम ने जल-जीवन-हरियाली के कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश यह भी पढ़ें
नालंदा से गुरुवार को जो एकमात्र जाच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वह हिलसा अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर व डिप्टी सुप्रीटेंडेंट हैं। बताया जा रहा है कि वे रोजाना पटना से हिलसा आना-जाना करते थे। उनका घर पटना के बहादुरपुर गुमटी के निकट चित्रगुप्त नगर में है।
इस तरह आज डॉक्टर के रूप में नालंदा में कोरोना पॉजिटिव का सिर्फ एक केस बढ़ा और संक्रमितों की संख्या कुल 65 हो गई। शासन 64 ही बता रहा है। दरअसल, जागरण ने पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हरनौत के मूल बाशिदे आरपीएफ के जवान को नालंदा के खाते में जोड़ा है। जबकि नालंदा शासन उन्हें नहीं जोड़ रहा। क्योंकि उनका सैम्पल पटना में लिया गया और वहीं एनएमसीएच में एडमिट हो गए थे। वे स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
...
चौथे स्वस्थकर्मी कोरोना की चपेट में
..
नालंदा में चौथे स्वास्थकर्मी कोरोना की चपेट में आए हैं। सबसे पहले बिहारशरीफ सदर पीएचसी के प्रभारी, दूसरे अस्थावा रेफरल अस्पताल के एम्बुलेंस चालक और तीसरी परवलपुर पीएचसी की नर्स थी। चौथे हिलसा अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर हैं। इनमें से सदर पीएचसी के डॉक्टर व एम्बुलेंस चालक स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जबकि नर्स और हिलसा अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर का आईसोलेशन में इलाज चल रहा है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार