पूर्णिया भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की हुई घोषणा

पूर्णिया। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह बिहार प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के निर्देशानुसार भाजयुमो पूर्णिया के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गयी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि 31 सदस्यीय भाजयुमो जिला कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष के रूप में कुंदन कुणाल, मिलन मिश्रा, आशुतोष झा, सत्यम श्रीवास्तव को चुना गया है। महामंत्री के रूप में सुमित सिंह, रितेश सिंह, जिला मंत्री के रुप मे सुधीर कुमार, सुजीत सिंह, सुदर्शन मिश्रा, लालबहादुर पासवान, सुनील रॉय, भाजयुमो कोषाध्यक्ष सजल दास, मीडिया प्रभारी हरेकृष्ण प्रकाश एवं सह प्रभारी बॉबी दास, प्रवक्ता आंनद कुमार, सह प्रवक्ता हेमंत चौधरी, आई टी सेल संयोजक मिथुन दास एवं सह संयोजक विनोद मंडल, कमल क्लब संयोजक अभिषेक बुंदेला एवं सह संयोजक राजन कुमार तथा युवती प्रमुख प्रेरणा प्रियदर्शी तथा कार्यसमिति सदस्यों में विजय पाल, गौरव रॉय, राजू आर्या, बिट्टू कुमार, आदर्श कुमार, शन्नी सिंह, हरि कुमार, कौशिक लहरी, सूरज साह, राजन कुमार यादव शामिल है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी नवमनोनीत युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप युवाओं के सम्यक कार्यों एवं प्रयासों से संगठन का मजबूती के साथ विस्तार होगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, युवा मोर्चा प्रभारी सह उपाध्यक्ष अनंत भारती, मनोज सिंह सीनियर, जगतलाल वैष्यत्री, अंगद मंडल, महामंत्री संजीव सिंह, राजेश रंजन, प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक, सह प्रवक्ता तौ़फी़क आलम मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश, जिलामंत्री अरुण रॉय पुलक, सन्तोष चौरसिया, पंकजा कुमारी इत्यादि ने नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं सभी कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दी है।

अब एनजीओ के माध्यम से होगी ऑनलाइन पढ़ाई यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार