देवर ने भाभी को मारी गोली, घायल

खगड़िया। परबत्ता थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत स्थित लेनिन नगर, तेमथा में देवर ने भाभी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की देर संध्या की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार वीरेंद्र मंडल की पत्नी बेबी देवी घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान उनका देवर पकुल्ली मंडल पहुंचा और गोली चला दी। जिससे बेबी देवी घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी परबत्ता लाया गया है। परबत्ता थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। कई तरह की बातें सामने आ रही है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार