जिले में तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

खगड़िया। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें चार अलौली प्रखंड के और एक सदर प्रखंड के हैं। पॉजिटिव मिले सभी पुरुष हैं। सदर प्रखंड का पॉजिटिव 35 वर्षीय है। जबकि अलौली प्रखंड के चार में एक 44, दो 40 और एक 35 वर्ष के हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 42 हो गई है। जिसमें पूर्णिया का एक मरीज भी शामिल हैं। और अभी भी कोविड केयर सेंटर खगड़िया में इलाजरत है। डीएम ने पांच पॉजिटिव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आइसोलेशन में रखे गए हैं। पॉजिटव पाए गए सभी प्रवासी हैं। जो क्वारंटाइन में थे।



Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार